- संवाददाता ठाणे: उल्हासनगर मनपा के बाद अब ठाणे मनपा ने पानी दर वृद्धि का संकेत दिया है। इस बारे में मनपा जलापूर्ति विभाग ने प्रस्ताव भी तैयार किया है। जिसमें २५ से ३० प्रतिशत की वृद्धि किए जाने की बात कही जा रही है। मनपा जलापूर्ति विभाग का कहना है कि पिछले एक दशक से अधिक समय से पानी दर वृद्धि नहीं की गई है। जबकि मनपा को पानी आपूर्ति करने वाले प्राधिकरण समय- समय पर दर वृद्धि करते आ रहे हैं। मनपा का वार्षिक बजट इसी सप्ताह में स्थायी समिति के समक्ष पेश किया जानेवाला है। इस बजट का समय पर अमल हो इसके लिए महापौर नरेश म्हस्के ने पिछले सप्ताह ही मनपा प्रशासन को पत्र लिखकर निर्देशित किया थाऐसे में इस नए बजट में किस प्रकार से नई परियोजना व दर वृद्धि की जाती है। इस पर ठाणे के नागरिकों की निगाहें टिकी हुई हैंठाणे मनपा आयुक्त संजीव जायस्वाल लगातार छठवीं बार बजट पेश वाले हैं। मनपा के इतिहास में सबसे अधिक बजट पेश कर अपना नाम दर्ज करनेवाले हैं। ठाणे मनपा को वर्तमान समय में एमआईडीसी, मुंबई मनपा और स्टेम प्राधिकरण की ओर से पानी की आपूर्ति की जाती है। जबकि मनपा का खुद ११० एमएलडी जलापूर्ति की जाती है। इस प्रकार मनपा क्षेत्र के नागरिको को ४८० एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए मनपा प्रशासन को पानी दर से १२५ करोड़ रूपए की आय होती है। जबकि करीब १८५ करोड़ रूपए खर्च आता है
ठाणे वासियों के लिए पानी होगा महंगा २५ से ३० प्रतिशत की वृद्धि किए जाने की आशंका